अछल्दा। दुकान के सामने से रुपये भरा बैग चोरी करते दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भगत निवासी दलवीर सिंह गुरुवार को अछल्दा बाजार आए थे।
स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये निकाले और नहर बाजार स्थित लोहा मंडी में लोहे खरीदने लगे और बाइक में रुपये वाला बैग लटका दिया।
तभी बाइक सवार दो बदमाश बैग चोरी करने लगे यह दुकानदार ने देख लिया। लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।