फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के साथ की शादी, दूसरी को गांव से लिवा ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो महिलाओं ने एक युवक पर कार्रवाई कराने को लेकर शिकायती पत्र दिया है। युवक पर पत्नी को छोड़कर गांव की एक महिला को साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। थाना पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने पर जांच शुरू की है। उधर, जानकारी मिली है कि युवक घर पर ही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 जून 2018 को रामकुमार उर्फ लक्ष्मण सिंह पुत्र राजाराम से हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद गांव की ही एक अन्य महिला को उसका पति जबरन साथ ले गया। अब पति उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने अपनी ससुराल में रहने की मांग की है। उधर गांव से जबरन ले जाई गई महिला ने बताया कि युवक उसे 19 जुलाई 2019 को जबरन घर से ले गया था। उसने तीन माह तक दिबियापुर में रखा।
फिर वहां से उसे गुरुग्राम ले गया, जहां आठ महीने रखा। लॉकडाउन में वह दोबारा उसे दिबियापुर लेकर आया। जहां से उसे सूरत ले गया और वहीं छोड़कर कहीं चला गया। इसी बीच युवक के साथ शारीरिक संबंधों के चलते उसने एक बालिका को जन्म दिया। सूरत में उसके पास पैसा न होने से खाने-पीने के लाले पड़ने लगे तो उसने लोगों से भीख मांगकर किसी तरह रुपये जुटाए और गांव वापस आई।
विज्ञापन

परिजनों की मदद से महिला ने थाना पुलिस के पास पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री को जबरन लेकर जाने पर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर पुलिस तभी उसके शिकायती पत्र पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करती तो उसे यह दिन न देखना पड़ता। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया शिकायती पत्र मिले हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें