फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्कानशी ने दो साथियों के साथ की लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर में शुक्रवार की रात बुर्का पहने महिला ने अपने दो साथियों के साथ महिला को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूटपाट की। अलमारी से डेढ़ लाख नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद महिला को किचन में बंद कर भाग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। हालांकि पीड़ित ने पुलिस को देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी थी।
गांव तुर्कीपुर निवासी गजेंद्र सिंह शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे परिवार के अन्य लोगों के साथ शहर में ही एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। पत्नी निशा सिंह घर में अकेली थीं। रात में दरवाजा बंद करते समय घर के अंदर पहले से ही अपने दो साथियों के साथ छिपी बुर्का पहने महिला ने निशा को दबोच लिया। तमंचा के बल पर अलमारी की चाबी मांगी, न देने पर सिलिंडर में आग लगा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस पर निशा ने चाबी दे दी। लुटेरे डेढ़ लाख नगद और करीब साढ़े सात लाख के जेवर ले गए। रात तकरीबन 11:30 बजे विवाह समारोह से लौटने पर परिजनों ने दरवाजा खुला देखा तो वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि घटना में किसी जानकार के होने की आशंका है। हालांकि अभी तक कोतवाली पुलिस को पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गांव तुर्कीपुर निवासी गजेंद्र सिंह ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन किराये पर चलाते हैं। बुर्का पहने महिला व उसके साथियों के पहले से घर में छिपे होने की बात सामने आ रही है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि लुटेरे जानकार थे। उन्हें पहले से पता था कि सभी लोग शादी समारोह में जाएंगे। लेकिन निशा के समारोह में न जाने से प्लानिंग फेल होती देख उसे बंधक बनाकर लूटपाट की।
निशा ने बताया कि उन्होंने मोबाइल उठाने की कोशिश की तो लुटेरों ने हाथ में लोहे की राड मार दी थी। रात लगभग 11:30 बजे साढ़े 11 बजेशादी समारोह से लौटे घर वालों ने किचन की कुंडी खोलकर उसे बाहर निकाला। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें