फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के हत्यारोपी को जंगल में तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। क्योंटरा गांव में बालिका की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर, हत्यारोपी की तलाश में शुक्रवार को सीओ सिटी ने प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली व पीएसी के साथ आसपास के गांवों के अलावा जंगल में पूरे दिन खाक छानी।
विज्ञापन

बालिका आरुषि (7) पुत्री गोविंद बाबू दोहरे की हत्या के बाद पुलिस हत्यारोपी की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुई है। शुक्रवार को सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने आसपास क्षेत्र में पडने वाले देव स्थानों, मंदिरों पर जाकर भी छानबीन की। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस हर स्तर से तलाश में जुटी हुई है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार से ही पीएसी व पुलिस तैनात है।
उधर, सदर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य आदर्श पांडेय ने गांव क्योंटरा पहुंचकर बालिका के पिता गोविंद बाबू दोहरे को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की चेक सौंपी। बता दें कि गोविंद बाबू दोहरे क्षेत्र पंचायत सदस्य की कार चलाते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। इस लिहाज से क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आर्थिक मदद दी। वहीं गांव के लोगों ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें