फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार नगदी के साथ लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। ततारपुर खुर्द गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर जेवर व नगदी समेत कई लाख का माल पार कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

ततारपुर खुर्द गांव निवासी रविंद्र तोमर के घर में बीती रात चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। चोर 50 हजार रुपये नगद व झुमकी, कंगन, चूड़ी, टॉप्स सहित लाखों के जेवर ले गए। रवींद्र कैंसर से पीड़ित हैं, उनका इलाज दिल्ली में हो रहा है। इलाज के लिए रुपये रखे हुए थे। ग्रामीणों ने पुलिस पिकेट बढ़ाए जाने की मांग की है। चौकी प्रभारी ओंकारनाथ ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य लिए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें