औरैया। कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी पिता ने कोतवाली में पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। कंप्यूटर शिक्षक के शादी से इनकार करने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि 2018 में उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के तहत संचालित कंप्यूटर सेंटर पर मेरी पुत्री कंप्यूटर सीखने गई थी। कंप्यूटर शिक्षक भानू प्रताप सिंह सेंगर पुत्र सुखवीर सिंह सेंगर निवासी मोहल्ला बनारसीदास से मुलाकात हुई।
शिक्षक ने अप्रैल 2019 में मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर एक रेस्टोरेंट में बुलाया। अप्रैल 2019 में कई बार मेरी पुत्री को एक लॉज में बुलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। मेरी पुत्री की बैंक में नौकरी भी लग गई। आरोपी शिक्षक के बरगलाने पर उसने बैंक की नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक भानू प्रताप सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।