फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जेब से पार किए 75 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती निवासी सुदीश गुप्ता को बेहोशी की दवा खिलाकर शातिर ने उसके 75 हजार रुपये पार कर दिए। आरोपी शादी कराने के बहाने सुदीश को खागा ले गया था। सुदीश ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुदीश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। वह अकेले ही अपना जीवन व्यतीत करता है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात मोहल्ले के एक युवक से हुई। युवक ने े कहा कि वह उसकी शादी करवा देगा। इसके लिए कुछ खर्चा होगा।
सुदीश ने बताया कि इस पर उसने इसी साल 29 सितंबर को रवी वर्मा से 82 हजार रुपये उधार लेकर उसके साथ खागा, फतेहपुर चला गया। वहां पर आरोपी ने उसे एक ट्यूबवेल पर ले जाकर लिटा दिया। इसके बाद बाहर से खाना मंगवाया। खाना खाने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। जब उसे होश आया तो उसकी जेब से 75 हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड गायब था। आरोपी युवक का भी कहीं पता नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद वह वहां से चल दिया। थोड़ी दूर पर मिली एक वृद्ध महिला को आपबीती सुनाई। इस पर महिला ने उसे छह सौ रुपये घर जाने को दिए। सुदीप के मुताबिक फतेहपुर आने-जाने में उसके सात हजार रुपये खर्च हो गए थे। बाकी बचे 75 हजार रुपये आरोपी जेब से निकाल ले गया। सुदीप का आरोप है कि रुपया मांगने पर आरोपी के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें