फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर मिली बाइक, व्यापारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी व्यापारी बुधवार की रात से लापता है। व्यापारी की बाइक यमुना नदी के पुल पर मिली है। गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बड़े भाई अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी विवेकानंद (28) पुत्र सत्य नारायण की गोशाला रोड पर पशु आहार की दुकान हैं। बुधवार की शाम लगभग छह बजे वह दुकान बंद करके आवास विकास के पास स्थित काली माता मंदिर से दर्शन करके घर लौट रहे थे। विवेकानंद के बड़े भाई अरविंद ने बताया कि रात लगभग नौ बजे उन्होंने संजय गेट पर घर जा रहे विवेकानंद को यह कहते हुए हल्दी का थैला पकड़ा दिया कि इसे घर पर रख देना। इसके बाद विवेकानंद वहां से घर की तरफ चले दिए। रात लगभग 10:30 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा। खोजबीन करने पर पता चला कि यमुना नदी पुल पर बाइक खड़ी मिली। इस पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई। हालांकि शाम पांच बजे तक टीम नहीं पहुंच सकी थी। पीएसी बल ने पुलिस के साथ जंगल में तलाश की। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि लापता युवक की खोजबीन की जा रही है। गोताखोरों से भी पानी में तलाश कराया गया लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें