फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी रीता देवी पत्नी रवींद्र मिश्रा ने महिला थाने में ससुराल वालों पर प्रताड़ित किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी 2001 में हुई थी। 17 साल का पुत्र मयंक है। सास के निधन के बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। इसी साल मई में ससुराल वालों ने यह कहकर घर से निकाल दिया कि पुत्र की दूसरी शादी करेंगे।
विज्ञापन

रीता के मुताबिक मुरादगंज चौकी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति रवींद्र मिश्रा, ससुर श्याम बाबू मिश्रा, देवर अरविंद मिश्रा व देवरानी पारूल मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें