बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गपचारियापुर के पास कुआं पुरवा के समीप रामगंगा नहर के किनारे शव के अवशेष पड़े होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी बदनपुर के गांव गपचारियापुर के मजरा कुआं पुरवा के समीप रामगंगा नहर के किनारे किसी के शव के अवशेष पड़े होने की सूचना वहां जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने वहां मिले शव के अवशेषों को एकत्रित किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। अवशेष को डीएनए जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी मिल सकेगी।