फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.60 लाख के नकली नोट बरामद, दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार की शाम सदर ब्लॉक परिसर के पास खड़ी एक बोलेरो कार से पुलिस ने गत्ते में रखे पांच-पांच सौ के 2.60 लाख रुपये के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह नकली नोट हैं।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन सोमवार की शाम लगभग छह बजे एक सूचना के आधार सदर ब्लॉक परिसर के पास पहुंचे। वहां खड़ी सफेद रंग की बोलेरो कार की तलाशी ली। एक गत्ते को खोला तो मास्क के नीचे कागजों में पैक पांच-पांच सौ रुपये की छह गड्डियां बरामद की। साथ ही मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। बरामद नोटों की गिनती कराने पर दो लाख 60 हजार रुपये निकले। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है।
उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि पुलिस ने ब्लॉक के पास खड़ी कार से कुछ नोट बरामद किए है। ये नकली हैं या असली इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही हकीकत सामने आएगी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें