फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर सामान लूटा, गाड़ी से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। कानपुर से अपने घर टूंडला जाते समय युवक ने एक गाड़ी में लिफ्ट ली। गाड़ी सवार तीन लोगों ने उसका सामान लूटकर गाड़ी से फेंक दिया। युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आगरा के टूंडला के बृजबिहार कालोनी निवासी दिनेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि किसी काम से कानपुर गए थे। तीन सितंबर को वह कानपुर देहात के बारा जोड़ से एक गाड़ी में लिफ्ट लेकर टूंडला जा रहे थे। कार में सवार लोगों ने रास्ते में एक ढाबे पर चाय आदि के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी, एटीएम, हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट आदि निकालकर अजीतमल क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के आगे फेंक दिया।
चार सितंबर को उनके एटीएम से तीन बार में 23 हजार 5 70 रुपये भी ट्रांसफर किए गए। उधर, कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा आदि पर कोई निशानदेही नहीं मिल रही है। जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें