फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता सहित नौ लोगों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम अमावता निवासी हर्ष सेंगर पुत्र दिनेश सिंह ने अधिवक्ता सहित नौ लोगों पर फर्जी आई डी से बैनामा करा 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हर्ष सेंगर ने बताया कि उसने 13 अगस्त को क्षेत्र के ग्राम ततारपुर में जमीन का बैनामा करवाया था। बैनामा के लिए उसने अधिवक्ता अमित भारती, निवासी गढ़ैया मोहाल औरैया के खाते में 11 लाख रुपये तीन बार में ट्रांसफर किए थे। जमीन का बैनामा पांच हिस्सों में हुआ।
कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अधिवक्ता के साथ बरबटपुर निवासी महेंद्र कुमार पुत्र रामप्रकाश, दिनेश शुक्ला, जालौन जनपद अंतर्गत ग्राम तीहर निवासी आशीष पांडेय पुत्र कमल कुमार, उमेश व प्रमोद पुत्र लज्जाराम, ग्राम गूॅज निवासी मालती पत्नी शिवनारायण, मठू मेवाराम, कुंअरपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें