बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भदौरिया निवासी परिवार को गांव के ही दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भदौरिया निवासी सुभाष चंद्र पुत्र हनुमंत सिंह ने बताया कि पत्नी, दो बेटी व बेटे शिववीर के साथ गांव में रहता है।
गांव के ही चार लोग मारपीट करते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर बेटे को पीट दिया गया। कई बार तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।