फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घरों में सो रहे लोगों को कुंडी लगाकर किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। रविवार की रात चोरों ने छह घरों में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, वहीं एक घर से बाइक चोरी कर ले गए। सुबह दूसरों को फोन कर कुंडी खुलवा कर लोग बाहर निकले। चोरों की चहलकदमी से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

रविवार की रात चोरों ने आजादनगर टीचर्स कालोनी के पास करीब आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया। चोर गेट और बाउंड्री फांदकर अंदर भी पहुंच गए, लेकिन सफलता न मिलने पर घरों में सो रहे लोगों के दरवाजे की कुंडी बंद कर भाग गए।
सुबह लोगों ने फोन कर आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। वहीं टीचर्स कालोनी के पास स्थित वीरेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रहने वाले कुशेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह के घर में सो रहे लोगों को कुंडी लगाकर बंद कर दिया। गेट का ताला तोड़कर एक बाइक चोरी कर ले गए। कुशेंद्र सिंह ने कोतवाली अजीतमल में तहरीर दी है। घर में बंद होने वालों ने भी पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें