फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में पत्नी व कथित प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में चार अगस्त को कोतवाली पुलिस द्वारा नरोत्तमपुर नहर से बरामद किए गए एक युवक के शव के मामले में मृतक की मां की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पुत्रवधू व उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही हत्यारोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

चार अगस्त को नरोत्तमपुर नहर में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने पर मृतक की मां रामवती ने अपने पुत्र राजेश कुमार के रुप में पहचान की थी। इस प्रकरण में मृतक की मां की ओर से लगातार पुत्र की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की बात कही जा रही थी। पुलिस भी पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी हुई थी। साथ ही सर्विलांस टीम भी फोन डिटेल खंगालने में लगी हुई थी।
इस प्रकरण में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी रामवती पत्नी बनवारी लाल ने कोतवाली पुलिस ने अपने पुत्र राजेश कुमार की हत्या को लेकर पुत्रवधू सीमा व उसके कथित प्रेमी परमात्मा पुत्र श्रीकृष्ण के खिलाफ पुत्र की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जिसके बाद मृतक की पत्नी सीमा व उसके कथित प्रेमी परमात्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। घटना को लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर रामसहाय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें