फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने व ससुराल गए भाई के साथ मारपीट करने के मामले में बिधूना कोतवाली पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जागू निवासी सुधीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन रिंकी का विवाह लवकुश पुत्र केशव सिंह निवासी नगला खंगार जिला फिरोजाबाद के साथ 22 जनवरी 2019 को की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति लवकुश, सास रजोया देवी, ससुर केशव सिंह, देवर विष्णु व मुंह बोली बहन करिश्मा ने दहेज के लिए रिंकी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
ससुराल वाले पांच लाख की मांग कर रहे थे। इसके लिए आए दिन मारपीट भी करते थे। 23 अगस्त को वह बहन रिंकी को ससुराल पहुंचाने गया तो उन लोगों ने गालीगलौज व मारपीट की, साथ ही घर में भी नहीं घुसने दिया। मारपीट में रिंकी के कान की सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें