अजीतमल। कानपुर के नौबस्ता निवासी समुद्री देवी इटावा के ढकपुरा स्थित एक कॉलेज में प्रधानाध्यापिका हैं। वह कानपुर से एक कार में लिफ्ट लेकर आ रही थीं। कार सवार लोगों ने अंगूठी और बाला डिजाइन देखने के बहाने मांगे और टोल प्लाजा के आगे महेवा के पास उतार दिया।
कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्र ने बताया कि इटावा के महेवा के पास हाईवे ओवरब्रिज के पास उतरकर कार सवारों ने चाय पी थी। वहीं से महिला को उतारकर भाग गए। घटना अजीतमल क्षेत्र की नहीं है।