फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिले शव का कराया जाएगा डीएनए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कसबे के आंबेडकर नगर से छह दिन पहले लापता हुए किशोर के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। एसपी के आदेश पर डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित कराया गया। उधर शव बरामद होने के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम परिजनों ने यमुना तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर से 18 अगस्त को अजय कुमार (17) लापता हो गया था। उसका शव रविवार को नदी में मिला था। रविवार देर रात घटनास्थल पर पहुंची एसपी सुनीति ने परिजनों से बातचीत की। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एसपी ने बताया कि शव के चेहरे से पहचान नहीं हो सकी। राजकुमार ने हाथ में पड़े कड़े व राखी से शव की पहचान अपने भाई अजय के रुप में की है। फिर भी पुलिस हकीकत का पता लगाने के लिए शव का डीएनए टेस्ट कराएगी। मामले में परिजनों की ओर से जिन पांच लोगों पर शक जताया गया था, उनसे पूछताछ की जा रही है।
इसके साथ ही पुलिस की एक टीम पुरहा नदी किनारे मछलियां पकड़ने वाले और स्नान करने जाने वाले लोगों को लापता किशोर की फोटो दिखाकर अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है। देर शाम वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। एसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने घटना के दूसरे ही दिन अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें