फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के गांव गुलखरा में सोमवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव गुलखरा में दोनों पक्षों में पहले कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। सीएचसी सहार से गंभीर रुप से घायल शिवबालक (61) पुत्र सेवाराम को सैफई रेफर कर दिया।
इसके अलावा अन्य घायलों में एक पक्ष के स्नेहलता (22) पुत्री शिव बालक, प्रमोद कुमार (30) पुत्र शिवबालक, रामतीरथ (30) पुत्र सूबेदार, अनीता (23) पुत्री शिवबालक, संगीता (19) पुत्री शिवबालक व दूसरे पक्ष के ओमशंकर (18) पुत्र रामबरन, संदीप (18) पुत्र सुरेश चंद्र, कैलाश कुमारी (38) पत्नी रामवरन, रामदेवी (71) पत्नी स्व.नाथूराम, सरिता (18) पुत्री राम बरन, रामबरन (42) पुत्र नाथूराम को सीएचसी सहार में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें