फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से चल रही विवेचना, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अयोध्या में पांच अगस्त को हुए रामजन्म भूमि शिलान्यास के दिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय द्वारा रायफल से की गई हर्ष फायरिंग के मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की जांच चल रही है। अहम बात यह है कि इस मामले में घटना के बाद ही पुलिस की ओर से हर्ष फायरिंग करने के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा दविशें शुरू कर दी गईं थी। लेकिन आज तक पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर उसका पता भी लगा नहीं सकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उसके बाद से उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दविशें दे रहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें