औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक युवक से 10 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित अमित पुत्र रामौतार निवासी सैनिक कालोनी ने बताया कि वह रविवार की रात लगभग नौ बजे काम से अजीतमल बाइक से जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्गं पर स्थित महादेव होटल के निकट पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए मोबाइल, 10 हजार रुपये व पर्स लूट कर इटावा की ओर भाग गए।
पीड़ित ने बताया कि इस दौरान हुई मारपीट में उसे हल्की चोटें भी आईं हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पर्स में उसका आधार कार्ड, पैन कार्डं, एटीएम कार्डं आदि जरूरी कागजात रखा था।