फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में हुए विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव हरी का पुरवा में शनिवार की रात नशेबाजी में गांव के योगेश उर्फ कल्लू पुत्र राम प्रकाश ने अंशुल (20) पुत्र जगरुप गोली को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात नशेबाजी में योगेश उर्फ कल्लू व अंशुल में कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर योगेश उर्फ कल्लू ने अंशुल पर फायर झोंक दिया। गोली अंशुल के दाहिनी तरफ कंधे के पास लगी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर वहीं गिर गया। गोली मारने के बाद आरोपी युवक ने हवा में एक फायर कर दहशत फैलाकर मौके से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। घायलावस्था में पड़े अंशुल को लेकर 100 शय्या जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना की जानकारी की। इस संबंध में सीओ ने बताया कि नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में आरोपी योगेश ने अंशुल को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में आरोपी युवक के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है। गांव वालों ने बताया कि घायल अंशुल अपने रिश्तेदार के साथ ट्रक पर क्लीनर के तौर पर नौकरी करता है। जो शनिवार सुबह ही ट्रक से वापस अपने गांव पहुंचा था। जहां शाम को गोलीकांड का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें