दिबियापुर (औरैया)। विधवा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्राइम इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि गत 6 मार्च को एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें महिला ने बताया था कि उसके पति की 5 साल पूर्व मृत्यु हो गई थी।
गांव हरचंदपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र गंगादीन ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बक्से में रखे उसके जेवरात चोरी कर लिए। बाद में सोने की अंगूठी एवं जंजीर के लालच में आरोपी के भाई कल्लू एवं चचेरे भाई ताराचंद्र ने भी जबरदस्ती की। बताया कि इस मामले में विवेचना में पाया गया कि आरोपी ने यह जानते हुए कि आरोपी की महिला से शादी विधि सम्मत नहीं है। इसके बावजूद महिला के साथ संबंध बनाए। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।