फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित की तलाश में मथुरा-लखनऊ भेजी गई्र टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के अपहरण के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। गुरुवार को फिर पुलिस की दो टीमें एक मथुरा व दूसरी लखनऊ रवाना भेजी गईं हैं। पुलिस अधीक्षक सुनीति का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अमित दुबे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं। इसमें अमित का कर्जदार होना सबसे महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है। ऐसे में आखिर अमित का अपहरण कौन कर सकता है। इस बात को लेकर पुलिस अधिकारियों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा है। हालांकि अमित की तलाश में पुलिस इटावा की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में लगी है। साथ ही उसने जिससे भी कर्जा ले रखा है, उनकी तलाश कर पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।
इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि गुरुवार को फिर से दो टीमें रवाना की गई हैं। एक मथुरा व दूसरी लखनऊ गई है। उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द अमित का सुराग मिल सके। इसके लिए पुलिस टीमों को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि कानपुर देहात जिले के लक्ष्मणपुर मिलकपुर के मूल निवासी अमित दुबे लखनऊ में पिछले दस सालों से रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। रविवार की सुबह लगभग सात बजे उनकी कार दिबियापुर रोड पर लावारिस हालत में मिली थी। रविवार को ही देर रात प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के पिता कमलेश दुबे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें