फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को अगवा करने की धमकी दे जमीन का बैनामा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के नगला निवाजी गांव के व्यक्ति ने बेटे को अगवा करने की धमकी देकर पंद्रह बीघे जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामानंद लोधी ने मुसैडा निवासी दशरथ, प्रकाश चंद यादव पुत्र विजय पाल सिंह, श्रवण कुमार यादव पुत्र प्रकाश चंद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि आरोपी 18 जून को उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उठा ले गए।
मारपीट की और बैनामा न करने पर बेटे को अगवा करने की धमकी दी। 19 जून को उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें