फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी लकड़ी कटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। सोमवार को सोशल मीडिया पर हरे पेड़ काटने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को पकड़ लिया। उसके साथ के अन्य लोग भाग गए। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां तीन दिनों से पेड़ो का कटान हो रहा है।
विज्ञापन

अछल्दा मार्ग पर गांव हसनपुर के पास सड़क के किनारे हरे पेड़ों की कटान तीन दिनों से जारी थी। सोमवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ।
वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया और लकड़ी कटवा रहे ठेकेदार को पुलिस मौके से उठा लाई। उसके अन्य साथी मौका पाकर भाग निकले। साथ ही पुलिस मौके से कटी लकड़ी को भी कब्जे में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वन दरोगा से बात हुई थी। उन्होंने जुर्माना लगाए जाने की बात कही है। वन दरोगा देवेंद्र गौतम ने बताया की पेड़ मालिक और पेड़ काटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें