अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास स्थित एक ईंट भट्ठा के मालिक को दबंगों ने रंगदारी न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है।
धमकी और गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। भट्ठा मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनंतराम कस्बा निवासी इलिहाश पुत्र बशीर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका अनंतराम टोल प्लाजा पर न्यू फारूखी ब्रिक फील्ड नाम से भट्ठा है। अनंतराम निवासी चार लोग कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
पांच जून की शाम छह बजे यह लोग भट्ठे पर आए और 60 हजार रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।