फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोडने से मना करने पर दबंगों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के गांव सौंथरा में आम तोड़ने से मना करने पर दबंगो से युवक को लाठी डंडो से पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को उसके परिजनों ने सीएचसी सहार में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर किया।
विज्ञापन

गांव सौथरा निवासी हरी सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि छोटे भाई प्रदीप सिंह ने आम के पेड़ से गांव के ही निवासी बबलू सिंह पुत्र राम सिंह, उमेश पुत्र सुरेंद्र सिंह, शिवम पुत्र रविंद्र सिंह, कल्याण पुत्र कप्तान सिंह को आम तोड़ने से रोका।
इस पर उक्त लोगों ने उसके भाई प्रदीप सिंह को लाठी डंडों से पीटा। भाई की चीख पुकार सुन लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित को सीएचसी सहार में भर्ती कराया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने बताया है कि घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें