फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हन के घर रह रहे युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बहन के यहां रह रहे युवक ने गांव के बाहर पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

अजीतमल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी रवि (25) पुत्र सुरेश बाबू अपनी बहन मीना देवी के यहां सिंदुरिया आलमपुर में छह माह से रह रहा था। मीना के पति अजय कुमार कैंसर से पीड़ित थे। उन्हीं के देखरेख के लिए पत्नी के साथ रुका था।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ माह पहले अजय की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात रवि घर से खाना खा कर खेतों की तरफ फोन पर बात करता हुआ निकल गया था। उसका शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित राम किशोर के खेत के पास में स्थित एक पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। सुबह खेतों पर गए गांव वालों ने जब शव को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गांव के भोले सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश सिह ने बताया कि घरेलू कलह का मामला सामने आया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें