फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस से गाड़ी टकराने से हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। ग्राम पंचायत भासौन का मजरा स्वरूप नगर में मंगलवार रात तकरीबन दस बजे खड़ंजे पर बंधी भैंस से कार टकरा जाने से दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। बात बढ़ जाने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और पत्थर चले। मारपीट में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घर में आग लगा दी। इससे गृहस्थी का सामान राख हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्वरूपनगर निवासी कार चालक शिववीर पुत्र चिंतामन प्रदीप सिंह का कार चलाता है। मंगलवार की रात वह गांव में प्रदीप सिंह के घर पर कार खड़ी करने जा रहा था। रास्ते में बैकुंठ सिंह पुत्र मुकुंद ने खूंटा गाड़कर भैंस बांध रखी थी। कार भैंस से टकरा जाने से दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
इस बीच दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर भी चले। चालक शिववीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना में भर्ती कराया गया, वहां से डॉक्टरों ने औरैया जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घरों में आग लगा दी। आग से बैकुंठ व बेटे सुरेंद्र की बाइक, कूलर, पंखा समेत गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। बैकुंठ की बेटी ममता चार दिन पहले अपने ससुराल से आयी थी। उसके सात हजार रुपया नगद व गहने-कपड़े जल गए। बैकुंठ गाजीपुर में लहंगा चुनरी का व्यापार करता था। वहीं, पूर्व प्रधान राजू के भतीजे विनोद की भी झोपड़ी जल गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाई।
घटना के बाबत क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर घरों में आग लगाने का आरोप लगा रहे। वहीं, अयाना थाने के एसएचओ गयाप्रसाद वर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों ने अपने अपने घरों में खुद ही आग लगाई है। लेखपाल ललित ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
उधर, देर रात दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैकुंठ सिंह ने छह लोगों सुनील पुत्र राजू, अजय सिंह पुत्र राजू, शिववीर सिंह पुत्र चिंतामन, एसपी सिंह पुत्र संतोष, प्रदीप पुत्र कप्तान, राजू पुत्र अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष से प्रदीप सिंह नायक ने बैकुंठ पुत्र रामस्वरूप, भानू प्रताप पुत्र रामस्वरूप, रवि प्रकाश पुत्र रामस्वरूप, आकाश पुत्र वैकुंठ सिंह, मिजाजी पुत्र शंकर सिंह,रामौतार पुत्र रामस्वरूप, सुरेंद्र पुत्र बैकुंठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें