अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरु की मड़ैया निवासी एक महिला ने गांव के ही 10 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और झूठे मामले में फंसाए जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अरु की मड़ैया निवासी निर्मला देवी पत्नी सुभान सिंह ने गांव के ही देवेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह, किशमान सिंह पुत्र मुलायम सिंह, जवान सिंह, चरण सिंह, भगवान सिंह पुत्र जंगजीत सिंह, चंद्र प्रकाश पुत्र सूरत सिंह, सर्जन सिंह पुत्र सूरज सिंह, अभिषेक पुत्र चरण सिंह, कोमेश देवी पत्नी चरण सिंह, अतर कुंवर पुत्र भगवान सिंह पर आरोप लगाया कि किसी पुराने मामले को लेकर यह लोग उसके घर में घुस आए और उसे व उसके पति सुभान सिंह को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर बलात्कार जैसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।