सहायल (औरैया)। क्षेत्र के सारी गांव में सोमवार को शराब के नशे में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, मारपीट में महिला समेत एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी, पुलिस को देकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
घायल महिला विमला देवी निवासी गांव सारी ने बताया कि सोमवार को वह घर के बाहर अकेली बैठी थी। तभी गांव के निवासी हरपाल, शिशु पाल पुत्र तेज सिंह शराब के नशे में आए और बिना किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे ,जब महिला ने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों उसके साथ मारपीट की।