फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछैंया बस्ती में कच्ची शराब का कारोबार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास स्थित पछैंया बस्ती में कच्ची शराब का कारोबार लगातार जारी है। अहम बात यह है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों से लेकर पुलिस प्रशासन व एसडीएम सदर भी लगातार छापे मार रहे हैं। बावजूद इसके शराब बनाने का काम लगातार जारी है। शुक्रवार को एसडीएम सदर विजेता व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने पछैंया बस्ती में छापा मारकर करीब 15 सौ किलोग्राम लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई देख बस्ती के लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक-एक घर की तलाशी ली और जमीन के अंदर दबे लहन भरे डिब्बों को नष्ट किया।
लगभग डेढ़ घंटे तक यह अभियान चला। बता दें कि गुरुवार को आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने अपनी टीम के साथ पछैंया बस्ती में छापा मारकर चार सौ किलोग्राम लहन नष्ट कर मौके से 13 लीटर शराब बरामद की थी। एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया था। इसके बावजूद दूसरे दिन फिर से 15 सौ किलोग्राम लहन का मिलना अपने आप में आबकारी व पुलिस की छापे पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें