फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों की रहनुमाई करने वाले दो पाजिटिव मरीजों को सरसौल (कानपुर) भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जमातियों के संपर्क में आने वाले दो लोगों की गुरुवार की रात पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। दयालपुर मोहल्ले को सील कर रेडजोन घोषित कर सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं, पहले से रेडजोन घोषित खानपुर कस्बे में पुलिस की सख्ती बराबर बनी हुई है। कस्बे में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने घरों से बाहर निकले को खदेड़ा। वहीं, डीएम व एसपी ने भी कस्बे का भ्रमण कर स्थिति की जानकारी की।
विज्ञापन

31 मार्च को खानपुर स्थित कुरैशियान मस्जिद से प्रशासन ने 13 तब्लीग जमातियों को पकड़ा था, जिसमें चार के पाजिटिव पाए जाने पर छह अप्रैल को कानपुर के सरसौल अस्पताल भेजा था। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों पॉजिटिव मरीजों के परिवार के लोगों और उनसे संपर्क में आने वाले लोगों को भी चिंह्ति किया जा रहा है। इन सबकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें