फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बिक्री की शिकायत मिलने पर सभी 142 दुकानें सील करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अछल्दा। लॉकडाउन के दौरान ठेकों से चोरी छिपे शराब की बिक्री की मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए आबकारी विभाग ने सभी 142 दुकानों को सील करने का निर्णय लिया है। इस दिशा में पहले दिन आबकारी टीम ने 75 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। शेष बची दुकानों को शनिवार को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की ओर से जिले में देसी -विदेशी व बीयर की 142 दुकानेें संचालित हैं। लॉकडाउन के चलते सभी दुकानों को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद करा दिया गया है। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर सरकारी शराब की दुकानों से चोरी छिपे शराब बेचे जाने की शिकायतें मिलने पर आबकारी टीम ने जिले भर में संचालित सरकारी शराब व बीयर की दुकानों को सील करने के लिए गए निर्णय के तहत शुक्रवार को कवायद शुरू कर दी गई।
आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि पहले दिन लगभग 75 दुकानों को सील किया गया है। शेष दुकानों को शनिवार को सील किया जाएगा। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि चोरी छिपे सरकारी ठेकों से शराब व बीयर के बेचे जाने की शिकायतेें मिल रहीं थी। जिसके चलते सभी दुकानों को सील करने के लिए आबकारी निरीक्षकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें