फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी करने पर दो दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राशन वितरण में मनमानी व कालाबाजारी करने के आरोप में राशन की दो दुकानों को निलंबित किया गया। डीएसओ ने डीएम के निर्देश पर दो दुकानों के निलंबित कर डीलरों के विरुद्ध संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में स्थापित कंट्रोल रूम पर ग्राम पंचायत पुरवा पट्टी के कोटेदार देवीदयाल और ग्राम पंचायत एली के कोटेदार बचान सिंह के संबंध में शिकायत मिली थी कि आवश्यक वस्तुओं के वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। इसकी जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से कराई गई। जांच में उचित दर विक्रेताओं के पास कार्डधारकों के लिए आवंटित स्टाक कम पाए जाने तथा दुरुपयोग कर कालाबाजारी करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस पर दोनों उचित दर विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया है। डीएसओ ने कहा कि डीएम द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि राशन कार्ड कार्ड धारकों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराए जाने में यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें