फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो जलाते वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर के एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की फोटो जलाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार रात प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश भर में रात 9 बजे से 9 मिनट तक दीपक जलाए गए। इसके विरोध स्वरूप भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो जलाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर दिबियापुर नगर के एक युवक ने वायरल कर दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही दिबियापुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी प्रदीप सिंह सेंगर ने मामले की लिखित तहरीर देते हुए बताया कि शैलेंद्र प्रताप सिंह इंसान द्वारा वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। इस बारे में दिबियापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला के मुताबिक शैलेंद्र प्रताप सिंह नाम के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो जलाते वीडियो शेयर किया गया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें