फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कन्हई का पुर्वा गांव में ननदोई के घर फांसी फांसी लगाकर जान देने वाली महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
31 मार्च की शाम को अकबरपुर छिबरामऊ कन्नौज निवासी गोपाल की पत्नी अंजू का शव 31 मार्च को कन्हई का पुरवा गांव में ननदोई के घर में फांसी पर लटका मिला था। मामले में अंजू के पिता सुरेश चंद्र निवासी ग्राम कलान जिला शाहजहांपुर ने गोपाल समेत आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निर्भय चंद्र ने अंजू के पति गोपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें