फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के पानी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदपामउ में घर के सामने सड़क पर नाली का पानी निकालने के विवाद में लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। वहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव इन्दपामउ में नवाजिस खां के घर के सामने गांव के ही अरसद खां ने नाली के पानी का बहाव कर दिया। इससे सड़क पर नाली का पानी भरने लगा।
यह देख नवाजिस ने विरोध किया तो अरसद खां, शाबिर खां पुत्रगण इकबाल खां, पप्पू व सफी ने गाली-गालौज कर नवाजिस को मारपीट कर दी। मारपीट देख नवाजिस की ओर से शावेद, आशिफ, और चमन आ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडा चले। झगड़े में नवाजिस, शावेद, आशिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अरसद, साबिर भी गंभीर रूप घायल हो गए।
कांशीराम कालोनी में भ्रूण मिला
दिबियापुर (औरैया)। कांशीराम कालोनी में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की शिकायत के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार भ्रूण लगभग तीन महीने का बताया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें