औरैया। जिले भर में लाकडाउन के दौरान नियम का उल्लंघन करने पर जिले के विभिन्न थानों में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार वाहन सीज किए। 24 वाहनों के चालान कर 500 रुपये शमन शुल्क वसूला।
बुधवार को जिले में लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर फफूंद- बिधूना, एरवाकटरा व सदर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी कार्यालय के सूचना विभाग प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने जिले भर में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान चार वाहन सीज कर दिए। 24 वाहनों का चालान कर 500 रुपये शमन शुल्क वसूला।