औरैया। जिले भर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान सहायल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया।
साथ ही चेकिंग के दौरान पुलिस ने आठ वाहन सीज किए तथा 13 वाहनों का चालान किया है। सूचना सेल के प्रभारी राज देव प्रजापति ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया है।