फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, कार्रवाई को लेकर हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान सैफई में मंगलवार को मौत हो गई। इस मामले को लेकर परिजन सैफई से उसका शव लेकर सीधे अजीतमल कोतवाली पहुंचे। वहां रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

गांव चिटकापुर निवासी कैलाश बाबू (30) पुत्र चंद्रभान सोमवार को बाबरपुर मंडी समिति में चल रही पंचनद प्रदर्शनी देखने गया था। प्रदर्शनी देखकर वह देर रात पैदल ही घर जा रहा था। प्रदर्शनी गेट के सामने बाबरपुर-फफूं द मार्ग पर एक बाइक में सवार तीन लोगों उसके टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे रात में ही सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को उसने सैफई में दम तोड़ दिया।
इस मामले को लेकर मंगलवार को परिजन उसका शव लेकर सीधे अजीतमल कोतवाली पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने मृतक के भाई अनिल बाबू की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की। कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शव के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें