फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीराबाद स्थित अपनी ससुराल में बुधवार को एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर पत्नी से विवाद होने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के गांव दुर्गादासपुर निवासी सतनाम सिंह (29) पुत्र रामनाथ औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीराबाद स्थित अपनी ससुराल आया था। बुधवार को उसके प्रेम प्रसंग को लेकर पत्नी ने ताना दिया। इसके बाद दोनों में काफी वाद विवाद हुआ। इस पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर गांव में हल्ला मच गया। तमाम लोग घर के बाहर जमा हो गए। इस बीच किसी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
उधर, जानकारी मिली है कि सतनाम सिंह का एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की से आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई तो बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौजूद युवक की पत्नी व दूसरी युवती के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। युवती शादी न करने की बात कहते हुए साथ रहने का दबाव बना रही थी। जबकि सतनाम की पत्नी इसका विरोध कर रही। बाद में डॉक्टरों ने पीड़ित युवक के साथ एंबुलेंस से उसकी पत्नी व युवती को साथ में सैफई भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें