फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चेन न देने पर युवक को किया गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र में चेन देने से मना करने पर आटो चालक ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सल्हापुर निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि सात फरवरी की शाम उनका बेटा दिलीप कुमार फुफेरी बहन के पास कुछ सामान लेकर केशमपुर गांव जा रहा था। गांव के बाहर पहुंचते ही पीछे से आए केशमपुर गांव के आटो चालक पंकज कुमार ने दिलीप को रोक लिया। पंकज ने दिलीप से उसकी तीन तोले सोने की चेन मांगी। दिलीप के चेन देने से मना करने पर पंकज, उसके पिता राकेश बाबू और पत्नी ने उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें