फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवटपुर की गोशाला में मृत गाय को कुत्तों ने नोचा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गांव दरवटपुर स्थित अस्थायी गोशाला में बुधवार को दो मवेशियों ने दम तोड़ दिया। एक मवेशी का शव कुत्तों ने नोच डाला। गुरुवार को इसका वीडियो वायरल हो गया। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम ने मामले की जांच उपजिलाधिकारी अजीतमल को सौंपी है। उधर, गो रक्षक दल के पदाधिकारियों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

गांव दरवटपुर में बनाई गई अस्थायी गोशाला में बुधवार को दो मवेशियों की मौत हो गई। लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच एक मवेशी के शव को कुत्तों ने नोच डाला। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने से अधिकारियों में खलबली मच गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने उपजिलाधिकारी अजीतमल राशिद अली खान को जांच सौंपी। गुरुवार को दोपहर बाद उपजिलाधिकारी राशिद अली खान मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि एक मवेशी के मरने की जानकारी दी गई है, जिसको पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया था। एक अन्य को कुत्तों द्वारा नोचे जाने के सवाल पर उपजिलाधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें