बिधूना (औरैया)। ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर घर जा रहे युवक को एरवाकटरा थाना क्षेत्र दोबा मोड़ कर पल्सर सवार बदमाशों रोककर जंजीर व 10 हजार रुपया लूट लिया और भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की।
बुधवार की शाम डडौना थाना सौरिख जिला कन्नौज निवासी राजीव कुमार पुत्र नन्दकिशोर ने एरवाकटरा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अपनी पत्नी मोनी को ससुराल से लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी एरवाकटरा थाना क्षेत्र के दोबा मोड़ पर पल्सर सवार आए तीन युवकों बाइक के सामने अपनी पल्सर लगाकर रोक लिया और पत्नी की जंजीर व पर्स में पड़े 10 हजार रुपया मारपीट कर छीनकर भाग गए।
दंपति के बताए गए आरोपियों के नाम पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया है। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़ित द्वारा लूट करने वाले का नाम बताया, जिस पर आरोपी से भी पूछताछ की गई है।