फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने पति की मौत के बाद बेवा को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के केके पुरम विकास कुंज निवासी बेवा को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर पांच लाख रुपये न देने पर पति की मौत के बाद मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाने में दी तहरीर में दिबियापुर थाना क्षेत्र के केके पुरम विकास कुंज निवासी नीतू यादव ने कहा है कि उसकी शादी जुलाई 2016 में बिधूना निवासी आशुतोष यादव पुत्र विशंभर सिंह यादव के साथ हुई थी। उसके ससुर विशंभर यादव पुत्र हिमांचल यादव, सास कमला देवी, ननद सोनी व मोनी, ननदोई सत्येंद्र पुत्र अनार सिंह निवासी बहादुरपुर छिबरामऊ कन्नौज दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। उससे पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी।
मांग पूरी न करने ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। इस बीच उसके पति आशुतोष की अक्तूबर 2019 में सड़ दुर्घटना में मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसके ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। एक दिसंबर 2019 को उसके ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने ससुर विशंभर यादव, सास कमला देवी, ननद सोनी व मोनी व ननदोई सत्येंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें