फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी की जानकारी साझा किए बिना ही बैंक खाते से 10 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दुर्गा नगर के एक युवक के बैंक खाते से दस हजार रुपये पार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर दिबियापुर थाने में दी है। तहरीर में कहा है कि बिना ओटीपी नंबर पूछे खाते से रुपये उड़ाए गए हैं।
विज्ञापन

विमल द्वार के पास दुर्गा नगर में रहने वाले शैलेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार ने दिबियापुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया की दिबियापुर शाखा में है। रविवार को सुबह लगभग 10 बजे एक काल आई। दूसरी तरफ से बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को खेल कंपनी ड्रीम इलेवन का ग्राहक सेवक बताकर पीड़ित के बैंक खाते संबंधित जानकारी मांगी।
पीड़ित ने कुछ भी न बताकर काल काट दी। इसके बाद कुछ समय बाद पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी आया। इसके 10 सेकेंड के अंदर 10 हजार रुपये बैंक खाते से निकल जाने की जानकारी आई। बिना ओटीपी संख्या साझा किए ही रुपये की निकासी की बात पीड़ित को समझ में नहीं आ रही है। पीड़ित ने बैंक खाते में पड़ी शेष धनराशि दूसरे खाते में ट्रांसफर करके एटीएम कार्ड को ब्लॉक करा दिया है। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें