औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी तिलक नगर निवासी प्रिया ने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रिया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रिया ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले बकेवर इटावा के भरईपुर गांव के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 10 दिसंबर को पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह पिता के साथ मायके आ गई। 11 दिसंबर को उसके ससुराव व मायके वालों के बीच बातचीत हुई। ससुराल वालों ने प्रताड़ित न करने का भरोसा देने पर भाई 12 दिसंबर उसे ससुराल छोड़ आया।शुक्रवार को ससुराल वालों ने फिर उसके साथ मारपीट की। सास ने रस्सी से गला घोंटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इसके पहले ससुराल वालों ने उसके पिता वभाई को भी पीटा था। इसकी रिपोर्ट पिता ने बकेवर थाने में दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी के मुताबिक प्रिया ने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।